आज का मौसम दिल्ली:गर्मी से उबल रही दिल्ली! तापमान 50 डिग्री के पास, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

आज का मौसम दिल्ली, 29 May 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज गर्मी और लू का रेड अलर्ट है। राजधानी में 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार है। दिल्ली में मॉनसून के कब आएगा, आइए जानते हैं।

Red alert for heatwave in Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोग झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। यहां के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं दोपहर में सूरज भी कड़े तेवर दिखा रहा है, साथ ही लू के थपेड़े भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को तीन इलाकों का पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भी गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्लीवासी इस भीषण गर्मी से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि अब बस मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि राजधानी में मॉनसून कब तक दस्तक देने वाला है।

Delhi weather heat wave

दिल्ली में आज मौसम का हाल

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। अधिकाशं जगहों पर लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर भीषण लू भी चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली के तापमान में अब धीरे-धीरे कमी देखने को मिलने वाली है। लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से नमी बढ़ेगी और हीट इंडेक्स में इजाफा होगा। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना होगा। 30 मई को राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 31 मई और 1 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

End of Feed