Delhi-NCR Weather: दिल्ली में पारा लुढ़कने से बढ़ी ठंड, दिन में अभी भी तेज धूप बरकरार, 3 फरवरी को बारिश के आसार

आज का मौसम दिल्ली, 29 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। साथ हुई सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 3 फरवरी को बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड में फिर से इजाफा होने का अनुमान है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम में जोरदार ठंड पड़ रही है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल रही है। जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि मंगलवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में 3 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। जिससे फिर से जोरदार ठंड की वापसी होने की उम्मीद है।

delhi Weather 1.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में आज बादलों का डेरा देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। साथ ही 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शाम के समय भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर के बाद हवाओं की गति में धीरे-धीरे कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्यिस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed