Poisoning in Yamuna: चुनाव आयोग ने केजरीवाल को पत्र लिखा है उसमें 29 जनवरी यानी बुधवार की रात आठ बजे तक यमुना में ज़हर मिलाने के अपने आरोपों की पुष्टि करने को कहा है, साथ ही पूछा है कि दिल्ली जल बोर्ड ने कहां पानी रोका यह बताएं, राज्यों के बीच वैमनस्यता पैदा करना आदि गंभीर आरोप है और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।
चुनाव आयोग ने कहा की दिल्ली जल बोर्ड के जवाब से साफ है यमुना में कोई जहर नहीं घोला गया है, जल बोर्ड की रिपोर्ट से यह भी साफ है कि केजरीवाल के दावे के मुताबिक दिल्ली हरियाणा की सीमा पर कहीं भी पानी को इंजीनियर के द्वारा दिल्ली में आने से रोका गया हो।
वहीं यमुना के पानी में अमोनिया को लेकर चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से अलग के रिपोर्ट मांगी है। गौर हो कि यमुना में अमोनिया स्तर बढ़ने के विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है इससे पहले इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की आतिशी ने निर्वाचन आयोग को दो पत्र लिखकर आयोग के अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक की मांग की थी।
आतिशी और भगवंत मान ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत हरियाणा सरकार जानबूझकर यमुना नदी में खतरनाक स्तर तक अमोनिया छोड़ रही है, जिससे दिल्ली की जलापूर्ति खतरे में पड़ रही है। मुलाकात के बाद आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों के समक्ष अपनी चिंताएं रखीं। यमुना में अमोनिया का स्तर सात पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक बढ़ गया है, जो दिल्ली के जल उपचार संयंत्रों की शोधन क्षमता से अधिक है।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
