भट्टी सी तप रही दिल्ली में कब आएगा मानसून? IMD ने बताया, इस दिन बरसेंगी राहत की बूंदें

आज का मौसम दिल्ली, 28 May 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे हैं। आज यहां आसमान साफ रहने वाला है। 31 मई को अरब सागर से नमी भरी हवाएं यहां आएंगी। आइए जानते हैं दिल्ली में मानसून कब आएगा।

Severe Heat in Delhi NCR: दिल्ली के लोग भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक झेल रहे हैं। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। एक और जहां दोपहर में सूरज की तपती निगाहें लोगों को घर में कैद होने को मजबूर कर रही हैं, वहीं रात के समय भी पसीने से हाल बेहाल हो रहा है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया। अगले दो दिनों तक राजधानी में लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 29 मई तक के लिए लू और भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि राजधानी में मानसून की दस्तक कब तक होने वाली है।

heat wave in delhi

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। कई जगहों पर लू और कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की भी संभावना है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। जिसके बाद कल भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। 30 मई को गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद 31 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

End of Feed