Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, दिन में भी ठंड से कांप रहे लोग, अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम दिल्ली, 13 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश होने के बाद रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि आज राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है, बल्कि मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पिछले दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी शनिवार को बारिश हुई, जिसने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। रविवार को भी राजधानी में हल्की बूंदाबादी देखने को मिली। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में धूप भी नहीं निकली। जिसके चलते दिन में भी ठंड ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी। बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर दिल्ली घने कोहरे के आगोश में आ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि दिनभर मौसम का हाल कैसा रहने वाला है:

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम


दिल्ली में आज मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है। साथ ही दिन में धूप खिलने की भी संभावना है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 14 जनवरी को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम भी साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 15 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed