दिल्ली-एनसीआर में थमा तेज हवाओं को दौर, यूपी-बिहार में आसमान से बरसेगी आग, जानें कैसा रहेगा हरियाणा-राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में कल से शुरू होगा लू का कहर
मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44- 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने और 8 जून से कहीं-कहीं पर हीटवेवृ चलने की संभावना है।बिहार में कल के लिए आई चेतावनियां
बिहार में बारिश-ठनके का ऑरेंज अलर्ट
अगले कुछ घंटों में समस्तीपुर, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की तड़क-गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंधी की आशंका भी है, मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।राजस्थान में खत्म हुआ बारिश का दौर
राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम के सूखा रहने की संभावना जताई गई है। आज केवल कोटा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।जैसलमेर में पारा 40 पार
राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान जोधपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।बिहार में इन इलाकों में आएगी बारिश
ओडिशा में मौसम बदला, मयूरभंज जिले में छाया कोहरा
#WATCH ओडिशा (मयूरभंज): ओडिशा के मयूरभंज जिले में कोहरा छाया हुआ दिखा। pic.twitter.com/LH6ElwxoDr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
दिल्ली में पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही
दिल्ली में तेज हवाओं के थमने के बाद बादलों की आवाजाही जारी है। लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां तेज धूप खिली हुई है और तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।नोएडा में बढ़ी गर्मी
गुरुवार से ही नोएडा के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां तापमान बढ़ना शुरू हो गया है और तेज हवाओं का दौर थम गया है। आज यानी 6 जून, शुक्रवार को मौसम विभाग ने नोएडा में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। आसमान साफ बना हुआ है और धूप खिली हुई है। यहां अब आगामी दिनों में लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा।हिमाचल प्रदेश में जारी आंधी- बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर को छोड़कर पूरे प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है।
हरियाणा में मौसम का हाल
चक्रवाती परिसंचरण के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई स्थानों पर तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है तो वहीं कई इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। इस बीच कहीं-कहीं बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में बारिश का दौर जारी
राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून से पहले प्री-मानसून बारिश से राजस्थान भीगा हुआ है।
बिहार में फिर शुरू होगी गर्मी
बिहार में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। तेज हवाओं और बारिश के बाद अब यहां गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में मानसून की दस्तक 12 से 15 जून के बीच हो सकती है। लेकिन तब तक प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।
यूपी में थमा बारिश और हवाओं का सिलसिला
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से यूपी में तेज हवाओं और बारिश का दौर थम जाएगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी बढ़नी शुरू होगी और एक बार फिर यूपी में मानसून से पहले गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां गर्मी का प्रकोप एक बार फिर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 6 जून से 10 जून तक राजधानी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद मानसून की दस्तक होगी।
Noida Traffic Alert: दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Mumbai News: IIT मुंबई कैंपस में सिलेंडर पाइप से गैस लीक, आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 घायल, इलाज जारी
दिल्ली में हर मिनट 10 चालान! 9 महीने में ऑटोमैटिक कैमरों ने काटे लाखों चालान, आधे ओवरस्पीडिंग के
दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!
मयूरभंज के उदला मेडिकल में हादसा, एंबुलेंस में लगी आग; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मरीज की मौत
© 2026 Times Horizon Private Limited