Hookah Bar Murder: दिल्ली में एक हुक्का बार में 17 साल के लड़के की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 08:24 PM IST

Delhi Hookah Bar Murder: दिल्ली के एक बंद पड़े हुक्का बार से मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, घटना में एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई।

Delhi Hookah Bar Murder

दिल्ली के एक बंद पड़े हुक्का बार से मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई (प्रतीकात्मक फोटो)

Delhi YoutH Murder: दिल्ली में कत्ल की एक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि दिल्ली के कालकाजी इलाके में बंद पड़े एक हुक्का बार में कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद एक युवक को गोली मार दी, सिर में गोली लगते ही वो युवक जमीन पर ढेर हो गया जिसके बाद सड़क पर काफी हंगामा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वहीं पीड़ित का परिवार और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, मारे गए युवक की उम्र 17 साल बताई जा रही है। गोली चलाने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

End of Feed