Delhi Riot Case latest news: दिल्ली दंगे मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया, कोर्ट ने 9 लोगों को दोषी ठहराया है, गौर हो कि इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी वहीं तमाम लोग इसमें घायल भी हुए थे और बड़ी संख्या में लोगों और सरकार की प्रॉपर्टी की भी क्षति हुई थी।
दिल्ली दंगों के मामलों में 9 लोग दोषी करार
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य ने मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शानू, मोहम्मद शोएब, शाहरुख, राशिद उर्फ राजा, आजाद, अशरफ अली, परवेज, मोहम्मद फैसला और राशिद को दंगा, चोरी, आगजनी जैसे मामलों में दोषी ठहराया है, इनके खिलाफ फरवरी 2022 में आरोप तय हुए थे।
सजा पर 29 मार्च को बहस होगी
इनकी सजा पर 29 मार्च को बहस होगी, गौर हो कि यह मामला दंगों के दौरान गोकुलपुरी इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ से जुड़ा हुआ है,
इसमें कहा गया कि हिंदू लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के चलते राजधानी दिल्ली में दंगे कराए गए थे, इन लोगों पर हत्या, आगजनी और चोरी जैसे विभिन्न अपराधों का आरोप है।
CCTV फुटेज और गवाहों के बयान
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता के दावों को सही पाया और 9 आरोपियों को दोषी ठहराया है, बताया जा रहा कि दिल्ली पुलिस ने दोषियों को घटना के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर अरेस्ट किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
