ओवरफ्लो हुआ हथिनीकुंड बैराज; यमुना में छोड़ा गया जल सैलाब; दिल्ली में डेंजर जोन को टच करेगा पानी

हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज के ओवरफ्लो होने के चांस दिखाई पड़ रहे हैं, लिहाजा यमुना में 54,707 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो अगले 48-50 घंटे के दौरान दिल्ली को टच कर जाएगा।

दिल्ली : पहाड़ों पर लगातार जारी मानसूनी बारिश के हरियाणा में नदियों के साथ बांध जलमग्न हो चुके हैं। अत्यधिक बारिश और पानी का फ्लो अधिक होने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं और राज्य का हथिनीकुंड बैराज भी फुल है। लिहाजा, बैराज से यमुना में 54,707 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो अगले 48-50 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा। इस साथ भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर अलर्ट जोन से 204.5 मीटर के करीब पहुंच सकता है। राजधानी के आसपास बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।

वॉटर लेवल ओवरफ्लो

दरअसल, पिछले कई दिनों से मानसूनी बारिश का दौर जारी है, जिससे हथिनीकुंड बैराज पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। बैराज के फुल होने से वॉटर लेवल ओवरफ्लो हो सकता है, लिहाजा, यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी पानी सामान्य गति व चेतावनी स्तर से नीचे बह रहा है। हालांकि, यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से पानी खेतो से दूर नहीं है।

End of Feed