Delhi News: दिल्‍ली को मिलने वाली है बड़ी सौगात, 36 किमी लंबे साइकिल वाक ट्रैक को मिली मंजूरी, जानें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 03:30 PM IST

Delhi News: करीब दो साल से फाइलों में अटके डीडीए के साइकिल वाक ट्रैक परियोजना के पहले चरण को आरएमबी से मंजूरी मिल गई है। इस पूरी परियोजना के तहत 201 किमी का ट्रैक बनाया जाना है। परियोजना के पहले चरण में बनने वाले 36 किमी ट्रैक बनेगा। परियोजना की फाइल अब सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) के पास भेजा जा रहा है। वहां से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय गृह मंत्री ने 6 जनवरी 2021 को रखा था परियोजना की आधारशिला
  • परियोजना के तहत दिल्‍ली में पांच चरणों में बनना है 201 किमी ट्रैक
  • अभी तक आरएमबी और वन विभाग ने लगा रखी थी रोक

Delhi News: दिल्‍ली के लोगों के लिए खुशखबरी है। करीब दो साल से फाइलों में अटकी पड़ी डीडीए की साइकिल वाक ट्रैक परियोजना के पहले चरण को मंजूरी मिल गई है। रिज मैनेजमेंट बोर्ड (आरएमबी) ने इस परियोजना के पहले चरण में बनने वाले 36 किमी ट्रैक पर सहमति जता दी है। अब इस परियोजना की फाइल को सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) के पास भेजा जाएगा, वहां से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, फरवरी माह से पहले चरण के तहत साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

cycle track in Delhi

दिल्‍ली में 36 किती साइकिल ट्रैक को मंजूरी

बता दें कि राजधानी दिल्‍ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए डीडीए ने दो साल पहले 201 किमी लंबे साइकिल वाक ट्रैक की योजना बनाई थी। इसे पूरी योजना को पांच चरणों में बांट कर निर्माण कार्य होना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 6 जनवरी 2021 को इस योजना की आधारशिला भी रख दी थी, लेकिन पहले चरण में निर्मित होने वाले 36 किमी ट्रैक पर ही आरएमबी और वन विभाग ने रोक लगा दी थी। इस वजह से यह दो साल से फाइलों में दबी रही, हालांकि अब वन विभाग के बाद आरएमबी ने भी इस प्रोजेक्‍ट को अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया है। अब सीईसी की मंजूरी मिलते ही साइकिल वाक ट्रैक का निर्माण शुरू हो जाएगा।

End of Feed