Train Late Due to Heavy Fog: दिल्ली में घने कोहरे को लेकर आईएमडी द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में कोहरे और ठंड को देखते हुए आईएमडी द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच शीतलहर ने भी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी है। बता दें कि राजधानी का आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में कोहरे के अलावा आस-पास के क्षेत्रों समेत भारत के कई अन्य शहर भी कोहरे से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में न केवल सड़क यातायात बल्कि रेल यातायात भी अधिक प्रभावित हो रहा है। दिल्ली से कई ट्रेन लेट चल रही है तो अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेन पहले लेट हैं।
दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट
इससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री भी परेशान और ट्रेन में बैठे यात्री भी। कंपकंपाती ठंड में घंटों इंतजार करना लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज भारत के कई हिस्सों से दिल्ली क्षेत्र आने वाली 22 ट्रेनें लेट हैं। आइए आपको उन ट्रेनों की संख्या नंबर, नाम और वे कितने घंटे लेट है इसका जानकारी दें...
देर से आने वाली ट्रेनों की लिस्ट
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | घंटों में देरी का समय |
| 12801 | पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्स | 1 घंटे |
| 12451 | कानपूर-नई दिल्ली श्रमशक्ति | 1 घंटे |
| 12553 | सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्स | 01.30 |
| 12225 | आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस | 01.00 |
| 12413 | अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस | 06.30 |
| 12427 | रीवा-आनंद विहार एक्स | 01.00 |
| 12919 | अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस | 01.30 |
| 12557 | मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस | 02.00 |
| 12615 | चेन्नई-नई दिल्ली जेट | 02.00 |
| 11841 | खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस | 04.00 |
| 12904 | अमृतसर-मुंबई एक्स | 01.15 |
| 12414 | जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस | 06.30 |
| 15658 | कामाख्या-दिल्ली जं. मेल | 01.30 |
| 14623 | सिवनी-फिरोजपुर | 04.30 |
| 14624 | फिरोजपुर-सिवनी | 06.30 |
| 15707 | कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस | 06.00 |
| 22415 | भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस | 01.00 |
| 12904 | अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस | 01.15 |
| 12309 | राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी | 01.30 |
| 12423 | डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी | 01.15 |
| 12426 | जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी | 02.00 |
| 22691 | बेंगलुरु-निजामुद्दीन | 01.15 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
