Delhi News: कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार, दिल्ली पुलिस ने संभाले हालात

दिल्ली के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में मंगलवार सुबह भारी संख्या में लोग बीमार पड़ने लगे और इलाज के अस्पताल पहुंचे। लोगों ने बताया कि उन्होंने कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी और बेचैनी होने लगी और वह इलाज के लिए अस्पताल गए। सीएमओ ने बताया कि लगभग 150 से 200 लोग इलाज के लिए आए थे।

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके में मंगलवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब जहांगीरपुरी, महिंद्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लालबाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ने लगे। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं। सुबह करीब 6 बजे यह सूचना पुलिस को मिली।

Delhi Police

दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार (फोटो - Canva)

कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े लोग

BJRM अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई। डॉ.विशेष यादव, CMO ने बताया कि लगभग 150 से 200 लोग इलाज के लिए पहुंचे थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी मरीज स्थिर थे, किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और कोई भी मामला गंभीर नहीं था। सभी को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया है।

End of Feed