दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: देर रात तेज हवाओं संग बरसे मेघ, जानें क्या आज भी बारिश से भीगेगी दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात को हल्की बारिश हुई, साथ ही तेज हवाएं भी चलती रहीं। आज भी यहां हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज आसमान साफ रहेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं, जिसके बाद देर रात को बारिश ने दस्तक दी। यहां कई इलाकों में सोमवार रात को बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली का मौसम फिर से ठंडा कर दिया है। मंगलवार को भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है, आज यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदबांदी के आसार भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 दर्ज किया गया। मंगलवार को भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है, आज यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार तक दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार हैं। जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम का मौसम

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसकी मुख्य वजगह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सक्रिय होना है, जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली के साथ ही आज नोएडा में भी बारिश होने के आसार हैं, यहां बुधवार तक बारिश का मौसम जारी रह सकता है, इसके अलावा गाजियाबाद में भी आज और कल बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं, यहां बुधवार को फिर से बारिश हो सकती है। आज नोएडा का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 24 और 15 डिग्री, गाजियाबाद का 24 और 15 डिग्री, फरीदाबाद में 25 और 14 डिग्री और गुरुग्राम में 25 और 14 डिग्री रहने के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article