Delhi-NCR Weather Forecast Today: मौसम ने ली फिर करवट, बारिश बढ़ाने आ रही मुसीबत, जानें दिनभर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: बदलते मौसम के बीच आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। पश्चिमि विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में तीन से तार दिन बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली और एनसीआर में फरवरी महीने की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई थी। कुछ दिनों की बारिश के बाद यहां का मौसम सुहाना हो गया है। इस खुशनुमा मौसम को देखते हुए अगर आप सोच रहे हैं कि अब सर्दी खत्म हो गई है और गर्म कपड़े पैक करने की तैयारी कर रहे हैं। तो रुक जाइए। सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है। पिछले दिनों निकली खिली धूप के बाद रविवार यानी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम की बदलते मिजाज को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है। दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में जल्द ही ठिठुरन वाली ठंड देखी जाएगी।

Rain Alert In Delhi-NCR

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी

लगातार आ रहे मौसम के अपडेट के बीच खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी थी। लेकिन शनिवार से मौसम में फिर बदलाव देखा गया है। शनिवार को कुछ इलाकों में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थी। सुबह-शाम की ठंड में बढ़ोतरी देखी गई है। रविवार को दिल्ली की सुबह हल्की ठिठुरन के साथ हुई है। वहीं हल्की धुंध भी दर्ज की गई। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद भी है। दोपहर तक में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। आइए इस बीच जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम

End of Feed