75% तक झुलसी पुरी की पीड़िता को एयरलिफ्ट कर लाया गया AIIMS, बर्न आईसीयू में इलाज जारी; हालत नाजुक

पुरी में तीन आरोपियों द्वारा जिंदा जलाने की कोशिश में झुलसी 15 वर्षीय लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। करीब 75% तक जल चुकी पीड़िता को एम्स भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कर रविवार शाम 4:20 बजे AIIMS दिल्ली लाया गया। उसकी हालत नाजुक है और वह बर्न आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।

Puri Girl airlifted to AIIMS: ओडिशा के पुरी जिले में तीन बदमाशों द्वारा जिंदा जलाने की कोशिश में गंभीर रूप से झुलसी 15 वर्षीय लड़की को रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को पहले एम्स भुवनेश्वर में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे वायु मार्ग से दिल्ली लाया गया।

AIIMS Delhi (File Photo)

AIIMS दिल्ली (Photo: ANI)

करीब 75 प्रतिशत तक झुलस चुकी पीड़िता को शाम 4:20 बजे एम्स नई दिल्ली में भर्ती किया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पीड़िता को एम्स भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली लाया गया, जहां उसे बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के बर्न आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।

End of Feed