Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के ओखला फेज-3 में पार्कों और शौचालयों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए नगर निगम ने 10 लाख रुपये का विशेष फंड जारी किया है। यह फैसला मंगलवार को श्रीनिवासपुरी वार्ड के पार्षद राजपाल सिंह और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के डिप्टी कमिश्नर शाश्वत सौरभ द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद लिया गया।
ओखला फेज-3 में पार्कों और शौचालयों का नवीनीकरण (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
दौरे के दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद शौचालयों और पार्कों की स्थिति का जायजा लिया, जहां स्थानीय निवासियों और कामगारों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायतें की थीं। पार्षद ने बताया कि इस इलाके में कई औद्योगिक इकाइयाँ संचालित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में सुविधाओं का बेहतर होना जरूरी है।
जारी किए गए 10 लाख रुपये के फंड से जर्जर शौचालयों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सेनिटेशन सुविधाओं में सुधार, पेड़ों की छंटाई और हरित क्षेत्र को सुसज्जित करने जैसे कार्य किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य ओखला क्षेत्र की सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाकर लोगों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
