Delhi News: PUC नहीं तो फ्यूल नहीं, दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, पेट्रोल पंप पर लगेगी सख्ती

Delhi News: दिल्ली की बिगड़ती हवा के बीच सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए गुरुवार से बिना वैध PUC वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाने का फैसला किया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं होगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Delhi News: दिल्ली में जहरीली होती हवा के बीच सरकार ने प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए अब तक का सबसे कड़ा फैसला लिया है। राजधानी में गुरुवार से बिना वैध PUC (Pollution Under Control Certificate) वाले वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल नहीं मिलेगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ किया कि जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं होगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीते तीन दिनों तक AQI ‘Severe’ श्रेणी में बना रहा, हालांकि मंगलवार को इसमें थोड़ी राहत दिखी और स्तर ‘Very Poor’ तक आया। बावजूद इसके हालात अभी भी बेहद चिंताजनक हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में जारी कुल चालानों में से 54,615 चालान सिर्फ बिना PUC के वाहन चलाने पर काटे गए, जो कुल चालानों का 17% है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि प्रदूषण फैलाने में वाहनों की बड़ी भूमिका है।

Manjinder Singh Sirsa

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

End of Feed