तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में आई साजिश की बू; SIT के हाथों में जाएगी जांच की कमान

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी और हिंसा के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आधी रात को हुए बवाल में पुलिसकर्मियों के घायल होने और साजिश की आशंका के बाद दिल्ली पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठन करने की तैयारी में है।

Turkman Gate Violence SIT: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। आधी रात को हुए इस बवाल में पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए थे, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 50 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिनकी भूमिका की छानबीन की जा रही है।

turkman gate SIT news

तुर्कमान गेट मामले में SIT करेगी जांच (PTI)

राजनीतिक भूमिका की भी होगी जांच

इस मामले में राजनीतिक एंगल की भी जांच की जा रही है। पुलिस के पास एक वीडियो सामने आया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के एक सांसद घटनास्थल के आसपास मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हिंसा से पहले और दौरान उनकी मौजूदगी का उद्देश्य क्या था। सूत्रों के मुताबिक, सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी को जांच में शामिल होने के लिए जल्द समन भेजा जाएगा।

End of Feed