दिल्लीवालों और पर्यटकों के लिए गुड न्यूज! कड़ी सुरक्षा के बीच इस दिने से फिर से खुल रहा है लाल किला

यूनेस्को की बैठक के सफल आयोजन के बाद दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला एक बार फिर आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी में है। कुछ दिनों से बंद पड़े इस विश्वविख्यात स्मारक को देखने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अब पर्यटकों के स्वागत की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Red Fort Reopening Date: दिल्ली के निवासियों और देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए राहत भरी खबर है। यूनेस्को की बैठक समाप्त होने के बाद ऐतिहासिक लाल किला मंगलवार से एक बार फिर आम दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह स्मारक 5 दिसंबर से अस्थायी रूप से बंद था। दरअसल, लाल किले में 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक यूनेस्को की बैठक आयोजित की गई थी, जिसके चलते प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पर्यटकों के स्वागत के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Red Fort Reopens Again (Symbolic Photo: Canva)

लाल किला फिर से खुला (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

लाल किले की लगातार निगरानी

पुरानी दिल्ली में स्थित मुगल दौर का यह ऐतिहासिक स्मारक पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं। यूनेस्को की महत्वपूर्ण बैठक यहां कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न कराई गई। यह बैठक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट की घटना के लगभग एक माह बाद आयोजित हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षाबल अब भी स्मारक के भीतर और बाहर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

End of Feed