दिल्ली में महिला डांसर की बहादुरी, फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों को स्कूटी से मारी टक्कर, दोनों स्नेचर गिरफ्तार

Delhi Phone Snatching News: खुशी माहेश्वरी शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास अपनी स्कूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका आईफोन छीनने की कोशिश की। खुशी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उनका हाथ पकड़ लिया और जबरन फोन छीनकर बाइक पर भागने लगे।

Delhi Phone Snatching News: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक 26 वर्षीय युवती ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि दो शातिर फोन स्नेचर सलाखों के पीछे पहुंच गए। युवती ने न सिर्फ घायल होने के बावजूद बदमाशों का पीछा किया, बल्कि स्कूटी से टक्कर मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया और लोगों की मदद से पकड़वा दिया।पीड़िता की पहचान खुशी माहेश्वरी के रूप में हुई है, जो पेशे से डांसर हैं।

Delhi Dancer

महिला डांसर की बहादुरी (फोटो साभार- TNN/AI)

डांसर खुशी माहेश्वरी की बहादुरी

खबर के अनुसार, खुशी माहेश्वरी शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास अपनी स्कूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका आईफोन छीनने की कोशिश की। खुशी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उनका हाथ पकड़ लिया और जबरन फोन छीनकर बाइक पर भागने लगे। इस छीना-झपटी में खुशी को चोट भी लगी। लेकिन खुशी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तुरंत अपनी स्कूटी से बाइक सवार बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर ही उन्होंने बदमाशों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बदमाश संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद युवती ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

End of Feed