Delhi Encounter: बवाना कारोबारी हत्याकांड में फरार दो शूटर दबोचे गए, एनकाउंटर में दोनों घायल

दिल्ली के बवाना इलाके में कारोबारी की हत्या के मामले में फरार दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उनके पास से पिस्तौल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का मानना है कि इस वारदात का कनेक्शन विदेश में बैठे गैंगस्टरों से सकता है।

Delhi Police Encounter: दिल्ली के बवाना इलाके में एक बिजनेसमैन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांटेड शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात रोहिणी में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। इस दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, कई कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

CRIME

रोहिणी में पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार

एक महीने से फरार थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्या पांडे के तौर पर हुई है। बवाना में कारोबारी की हत्या के बाद दोनों आरोपी लगभग एक महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस को सोमवार को रोहिणी इलाके में उनके मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर जाल बिछाया।

End of Feed