दिल्ली के न्यू अशोक नगर में मची हलचल, दुकानों के ईंटों से ढके जा रहे शटर; मंगलवार को बड़ी कार्रवाई तय

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार को प्रस्तावित सीलिंग कार्रवाई को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के मामलों पर कार्रवाई की तैयारी के बीच व्यापारियों में चिंता का माहौल है। वहीं, प्रशासनिक सख्ती और सुरक्षा इंतजामों के चलते पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

New Ashok Nagar Sealing Drive: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार को प्रस्तावित बड़ी सीलिंग कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में घबराहट बढ़ गई है। इस कार्रवाई की सूचना के बाद कई दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं। इलाके में कई दुकानों के सामने तेजी से ईंटों की दीवारें खड़ी की जा रही हैं, ताकि वे व्यावसायिक प्रतिष्ठान की जगह सामान्य निर्माण जैसी दिखें। सोमवार को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड पर दिनभर मजदूरों की आवाजाही बनी रही। कई स्थानों पर दुकानों के शटर ईंट और सीमेंट से पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब आने वाली सीलिंग कार्रवाई से बचने की कोशिश के तहत किया जा रहा है।

Delhi New Ashok Nagar Sealing Drive

न्यू अशोक नगर में अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने की तैयारी (AI फोटो)

12 मई को DDA और MCD की कार्रवाई

बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली नगर निगम (MCD) की संयुक्त टीम ने 12 मई 2026 को इलाके में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, न्यू अशोक नगर मेट्रो रोड और चिल्ला सरोदा बांगर गांव में कई ऐसी संपत्तियों की पहचान की गई है, जहां नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन्हीं मामलों को लेकर यह कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

End of Feed