Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रही दिल्ली में गुरुवार को हवाओं की दिशा बदलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 45 डिग्री से गिरकर शुक्रवार को शहर का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भले ही तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन भीषण गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी है। पूर्व-पश्चिम से चलने वाली हवाएं अपने साथ नमी ला रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर में उमस वाली गर्मी की शुरुआत होने वाली है। गर्मी झेल रहे लोगों को अब बढ़ती उमस के कारण पसीने वाली और चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल
वोटिंग डे पर लू का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में मौसम के मिजाज और लू की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया था। बता दें कि गुरुवार से पहले शहर में 26 तक लू का रेड अलर्ट जारी था। लेकिन हवाओं के कारण लुढ़के पारे के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट वापस लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। तापमान की गिरावट के बाद कुछ बदलावों के साथ लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के बाद लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।
दिल्ली में आज मौसम के हाल
मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता की बात करें तो शहर में नमी का स्तर 42 से 60 प्रतिशत के बीच है। विभाग के अनुसार, आज 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय सुनसान पड़ी रास्तों पर भीषण गर्मी झेलते हुए मतदाता मतदान के लिए जाते दिखाई देने वाले हैं। अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए आज दिल्ली के लोग अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट करेंगे।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां दोपहर के समय रास्ते खाली दिखाई देते हैं। लू की स्थिति को देखते हुए लोग कम से कम बाहर निकल रहे हैं। गाजियाबाद- नोएडा हो या गुरुग्राम-फरीदाबाद। सभी शहरों का एक समान हाल है। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 31 और अधिकतम तापमान 43 रहने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम 30 और अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस है। गाजियाबाद और नोएडा दोनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
