Delhi-NCR Weather Alert: दिल्ली में फिर बरसे बदरा, नोएडा-गाजियाबाद से फरीदाबाद तक तेज बारिश के आसार; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Delhi-NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर में कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में आगे भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। दोपहर से शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश का असर बढ़ सकता है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi-NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी बादल छा रहे हैं तो कभी बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी कड़ी शुक्रवार दोपहर दिल्ली में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के लेटेस्ट अलर्ट के मुताबिक, नोएडा समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में दोपहर बाद बरसात का दौर तेज होने की संभावना जताई गई है।

Delhi Rain

दिल्ली में बरसे बदरा (फोटो- PTI)

1:30 से 3:30 बजे के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज

एनसीआर के पूर्वी हिस्से में गरज-चमक वाले बादल तेजी से विकसित हो चुके हैं, जो अगले तीन घंटों में पूरे दिल्ली-एनसीआर को प्रभावित कर सकते हैं। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे के बीच मध्यम से तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि दिल्ली में 2 से 4 बजे और गुरुग्राम की ओर 3 से 5 बजे के बीच बारिश की संभावना है। ये बारिश के दौर तेज गति से आगे बढ़ेंगे और किसी एक स्थान पर करीब 30 से 60 मिनट तक रह सकते हैं। अधिकांश इलाकों में कुल बारिश 10 से 40 मिमी के बीच दर्ज होने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली में रेड अलर्ट जारी है।

End of Feed