Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, सड़कें लबालब; प्री मॉनसून ने गर्मी से दी राहत

Delhi Monsoon Update: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। कई इलाकों की सड़के पानी से लबालब दिखाई दे रही हैं।

Delhi-NCR Monsoon Update: उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बादलों की आवाजाही के साथ हो रही बारिश से सूरज के तेवर थोड़े नरम पड़ गए हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बन रही थी। आईएमडी ने गुरुवार यानी आज के लिए बारिश की का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed