Delhi-NCR AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में हवा अब भी खराब श्रेणी में बरकरार, प्रदूषण से बेहाल नजर आए लोग

Delhi-NCR AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शहरों की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्यूआई खराब श्रेणी में है।

Delhi-NCR AQI Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्र भीषण ठंड के साथ प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। कड़ाके की ठंड में शहर की जहरीली हवा में सांस लेने मुश्किल हो गया है। शीतलहर चलने के बावजूद भी दिल्ली के प्रदूषण पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जैसे-जैसे ठंड का स्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मानों प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली की हवा अब भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है।

Delhi Pollution

दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण (फोटो)

दिल्ली की हवा अब भी जहरीली

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। शहर का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया है, जो शाम तक 300 के पार चला जाएगा। बीच-बीच में मामूली गिरावट आती है, जो लोगों में प्रदूषण के कम होने की उम्मीद जगाती है और फिर वापस बहुत खराब श्रेणी में 300 के पार पहुंच जाती है।

End of Feed