Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से गर्मी में ठंडक का एहसास, 19, 20, 21 मार्च को बड़ा अलर्ट

Delhi NCR Rain: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों यानी 19, 20 और 21 मार्च को एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से न सिर्फ मौसम और भी सुहावना हो जाएगा, बल्कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी और सुधार देखने को मिलेगा।

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों का डेरा है। पिछले कई घंटों से बदल रहे मौसम ने अचानक बुधवार की शाम करवट ली। दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ बारिश और कहीं-कहीं छोटे साइज के ओले देखे गए। मौसम विभाग ने अगले कई घंटों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने का खतरा जताया गया है। देर शाम मौसम बदलने से ऑफिस से लौट रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों यानी 19, 20 और 21 मार्च को एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से न सिर्फ मौसम और भी सुहावना हो जाएगा, बल्कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी और सुधार देखने को मिलेगा।

Thunderstorm Rain in Delhi

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली में कल का मौसम

नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ले ली, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शाम के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। धूल भरी आंधी का सबसे ज्यादा असर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के कारण उड़ती धूल ने विजिबिलिटी (दृश्यता) को काफी कम कर दिया। स्थानीय मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान 18 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। हालांकि, 19 मार्च से मौसम पूरी तरह करवट लेगा। 19 और 20 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इन दोनों दिनों अधिकतम तापमान क्रमश: 29 और 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 22 और 23 मार्च को फिर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मुख्य रूप से साफ आसमान के आसार हैं।

End of Feed