दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना, पर जलभराव से थमी राजधानी की रफ्तार; नोएडा-गुरुग्राम में भी रेंग रहे वाहन

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi Waterlogging: दिल्ली और एनसीआर में आज तड़के से ही बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी है। जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से भी राहत महसूस हो रही है।लेकिन कुछ घंटों की बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई इलाकों में जलभराव के कारण सड़कें प्रभावित हुईं और प्रमुख रास्तों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसका सबसे ज्यादा असर ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों पर पड़ा, जिन्हें घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

Delhi weather

जलभराव से दिल्ली-एनसीआर की सड़कें हुईं बेहाल

कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली में बारिश के बाद सैनिक फार्म, गीता कॉलोनी, रोहतक रोड समेत कई जगहों पर पानी भर गया। द्वारका सेक्टर-13 में इस्कॉन मंदिर के पास भी भारी जलभराव देखने को मिला। जलभराव के कारण सड़कों के गड्ढे भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कोई हादसा होने की आंशका भी बढ़ जाती है। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार-देवली विधानसभा क्षेत्र की सनी बाजार रोड पर जलभराव देखने को मिला। यहां सड़क पर इतना ज्यादा पानी भर गया कि दुकानों में भी पानी घुसने लगा, जिसके चलते दुकानदारों को समय से पहले शटर गिराने पड़े। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सनी बाजार रोड पर हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है। उनका आरोप है कि हल्की बारिश में भी सड़क जलमग्न हो जाती है, लेकिन अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

End of Feed