प्रचंड गर्मी के बाद दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बरसीं राहत की फुहारें

दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भरा रुख अपना लिया। तेज हवाओं और बारिश की फुहारों ने गर्मी और उमस का असर काफी हद तक कम कर दिया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट के साथ राजधानी का मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने चैन की सांस ली।

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को उमस और तपिश से बड़ी राहत दी, जिससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहावना हो गया।

Delhi NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कल यानी मंगलवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या रात के समय कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकते हैं। सुबह के समय पश्चिमी दिशा से लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में बढ़कर 25 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शाम और रात में हवा की रफ्तार घटकर करीब 20 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।

End of Feed