दिल्ली एनसीआर एक्यूआई 30 Dec 2025: भीषण ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का कहर जारी, 400 के पार गंभीर श्रेणी में पहुंचा दिल्ली एनसीआर एक्यूआई

Delhi-NCR Ka AQI 30-Dec-2025: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरे के साथ प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है। हवाओं की गति कम होने के साथ शहर का एक्यूआई एक बार फिर मोडरेट से छलांग लगाकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा है।

Delhi-NCR Ka AQI (दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण) 30-Dec-2025: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों शहर का एक्यूआई गिर कर 300 के नीचे पहुंच गया था। लेकिन हवाओं की गति कम होने के बाद एक बार फिर एक्यूआई गंभीर श्रेणी मे पहुंच गया। सुबह की रिपोर्ट में शहर का एक्यूआई एक बार फिर 300 के पार दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार शाम को एक्यूआई 400 के पार बना हुआ था। दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। शहर स्मॉग की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। हर तरफ स्मॉग की मोटी परत देखने को मिल रही है। स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में भी प्रदूषण से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

​Weather today: Cold wave conditions in Delhi

दिल्ली में बढ़ी ठंड (फोटो | PTI)

दिल्ली में जहरीली हवाओं का दौर बरकरार

दिल्ली की ठंड और कम गति में चल रही हवाओं के कारण एयर पॉल्यूशन वापस बढ़ना शुरू हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 10 बजे 389 दर्ज किया गया है, जो कल (सोमवार, 30 दिसंबर) शाम 4 बजे 401 दर्ज किया गया था। कल की तुलना में सुबह के समय थोड़ी कमी दर्ज की गई है, लेकिन दिन तक वापर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 450 दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम एनएसआईटी द्वारका 276 रिकॉर्ड किया गया है।

End of Feed