दिल्ली-एनसीआर में कम हुआ पॉल्यूशन, GRAP-3 की पाबंदियां खत्म; इन चीजों पर रहेगा पहरा

Delhi NCR Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से मौजूदा जीआरएपी के तीसरे चरण के तहत सभी पाबंदियां खत्म करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, मौजूदा जीआरएपी के पहले और दूसरे चरण के तहत सभी कार्रवाइयां लागू रहेंगी।

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में बह रही हवा की क्वालिटी में सुधार होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (GRAP-3) के तीसरे चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार को 380 दर्ज किया गया था। एक्यूआई में शुक्रवार शाम चार बजे तक उल्लेखनीय सुधार हुआ और यह 236 दर्ज किया गया, जो एक सकारात्मक रुझान दर्शाता है।

GRAP Phase 3 restrictions Remove in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर से GRAP-3 की पाबंदियां खत्म

वायु गुणवत्ता के मौजूदा रुझान को देखते हुए आयोग की जीआरएपी उप-समिति ने मौजूदा तीसरे चरण के तहत परिकल्पित सभी कार्रवाइयों को पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। फिलहाल, एनसीआर में जीआरएपी के पहले और दूसरे चरण के तहत सभी कार्रवाइयां लागू रहेंगी

End of Feed