Delhi: पार्क में खेलते समय खुले नाले में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF, फायर ब्रिगेड और BSF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित डैस गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 वर्षीय मासूम इमरान खुले मैनहोल में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए NDRF, फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस और BSF की संयुक्त टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में खुले मैनहोल और नालों की लापरवाही एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई है। बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित डैस गार्डन कॉलोनी के पास मंगलवार को एक 4 साल का बच्चा खेलते समय खुले मैनहोल में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मासूम को सकुशल बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), दिल्ली फायर सर्विस (DFS), दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीमों ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

delhi boy fell in drain

घटनास्थल पर NDRF की टीम

पार्क में खेल रहा था मासूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे की पहचान 4 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है। मासूम के पिता खुर्शीद आलम ने मीडिया को बताया कि मेरा बेटा इमरान अपनी मां के साथ पार्क में खेलने आया था। खेलने के दौरान ही वह पास में स्थित सीवर की तरफ शौचालय के लिए चला गया। सीवर का मैनहोल पूरी तरह से खुला हुआ था, जिसमें वह अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचेगिर गया। हम सब उसे बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

End of Feed