दिल्ली के नजफगढ़ में गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग, 25 दमकल गाड़ियां मौके पर; चौथी मंजिल तक पहुंचीं लपटें

दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नांगली सकरावती इलाके में रविवार शाम एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रविवार शाम एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत की ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक इसकी लपटें पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

delhi fire nes

नजफगढ़ के गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना नजफगढ़ रोड के पास नांगली सकरावती इलाके में हुई। रविवार शाम करीब 4:22 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल की 25 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया।

End of Feed