दिल्ली के मोती नगर में सनसनीखेज वारदात, चेंजिंग रूम में मिला युवती की शव; गला काटकर हत्या का अंदेशा

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम से एक युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर इलाके से शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोती नगर इलाके की एक कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम के अंदर युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Moti Nagar Crime

मोती नगर में कपड़े की दुकान के चेंजिंग रूम में मिला युवती का शव

जांच में जुटी पुलिस

मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना मोती नगर के 5/8 ब्लॉक स्थित एक कपड़ों के शोरूम की है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

End of Feed