Moti Bagh News: दिल्ली में बड़ा हादसा, सत्य निकेतन के पास ढही इमारत; मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका

Delhi Moti Bagh Building Collapse: राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले से एक बड़ी और दुखद दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मोती बाग इलाके में सत्य निकेतन के पास एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने से उसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है।

Moti Bagh Building Collapse: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग इलाके में सत्य निकेतन के समीप रविवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस इमारत में छात्रों का हॉस्टल संचालित किया जा रहा था, जिसके चलते मलबे में कई छात्रों सहित अन्य लोगों के दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS), दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इमारत में अधिकतर दिल्ली यूनिवर्सिटी के थे।

moti bagh building collapse

सत्य निकेतन के पास गिरी इमारत

दोपहर 1:30 बजे हुआ हादसा

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की आपातकालीन सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और राहतकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। 4 मंजिला इमारत में हॉस्टल होने के कारण हादसे के वक्त अंदर छात्रों की मौजूदगी की बात सामने आ रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

End of Feed