दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को सरेराह जड़ा थप्पड़, पीड़ित बोला-'जान से मारने की धमकी दी', माफी की मांग; FIR दर्ज

Parvesh Verma Viral Video: दिल्ली में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान भाजपा सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा विवादों में घिर गए हैं। निरीक्षण के वक्त आप विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जिससे मंत्री जी भड़क गए। बहस के दौरान प्रवेश वर्मा ने वीडियो बना रहे एक युवक को थप्पड़ मार दिया

Parvesh Verma Viral Video: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। राजधानी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को सरेराह थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगा है। यह पूरी घटना तब घटी जब मंत्री प्रवेश वर्मा इलाके में चल रहे एक सड़क निर्माण काम का मुआयना करने पहुंचे थे। अब इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी की मांग कर दी है। वहीं कांग्रेस भी अब आक्रमक नजर आ रही है।

Parvesh Verma thappad video

कैमरे के सामने आपा खो बैठे दिल्ली के मंत्री (फोटो: X/@JarnailSinghAAP)

अलका लांबा ने भी दिल्ली सरकार को घेरा है। अब इस पूरे मामले पर पीड़ित ने बताया, "मैं विधायक की सोशल मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियां संभालता हूं। PWD विभाग ने हमें सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था। जब मैंने मंत्री को दिखाया कि सड़क की सतह टूट रही है, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने मुझ पर हाथ उठा दिया। उनके साथ मौजूद लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।"

End of Feed