प्रवेश वर्मा ने युवक को क्यों मारा थप्पड़? खुद वीडियो जारी कर बताई वजह, पीड़ित बोला- जान से मारने की मिली धमकी

Parvesh Verma viral video: तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आप विधायक के सोशल मीडिया हैंडलर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना पर मंत्री परवेश वर्मा ने सफाई देते हुए आरोप लगाया कि आप विधायक जरनैल सिंह ठेकेदारों से कमीशन मांग रहे थे और इंजीनियर्स पर दबाव बना रहे थे।

Parvesh Verma viral video: तिलक नगर में सड़क की स्थिति के निरीक्षण के दौरान दिल्ली के PWD मंत्री परवेश वर्मा द्वारा एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा पर हमलावर नजर आई। जिसके बाद खुद प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma slap video viral) ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह पूरी घटना के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं।

Parvesh Verma slap video viral

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को सरेराह जड़ा थप्पड़, अब दी सफाई (X/@p_sahibsingh)

इस वायरल वीडियो में वह कहते हैं- "एक वीडियो जो आज आम आदमी पार्टी वाले चला रहे हैं। उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए। विकासपुरी रिंग रोड के ऊपर पिछले कई दिनों से रोड़ बनाने का काम चल रहा है। वहां के विधायक जरनैल सिंह द्वारा PWD विभाग के इंजीनियर्स को कि हमको कॉन्ट्रैक्टर्स से मिलाइये और उनसे कमीशन दिलाइए। हमारे इंजीनियर्स ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। हम उनके ऊपर FIR करवा रहे हैं और इसी के चलते जब उनको कोई कमीशन नहीं मिला है।"

End of Feed