विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले आज दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन बंद, इंटरचेंज की सुविधा जारी

DMRC ने सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने की घोषणा की है। लेकिन इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से सोमवार को छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का फैसला किया है। DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री और एग्जिट की सुविधा नहीं होगी। यह व्यवस्था सोमवार को विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च से पहले की गई है।

Delhi metro

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

इन 6 मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेंगे प्रवेश और निकास द्वार

DMRC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रभावित स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, इन सभी स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। DMRC ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और जरूरत के मुताबिक आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे।

End of Feed