दिल्ली मेट्रो में महिला यात्री की फोटो खींच रहा था ASI, पकड़ा गया तो हुआ बवाल; CISF ने किया सस्पेंड

Delhi News: दिल्ली मेट्रो के अंदर महिला यात्री का फोटो खींचने के आरोप में CISF के ASI रैंक के अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

Delhi News: दिल्ली मेट्रो के अंदर सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक ASI पर महिला यात्री का चुपके से फोटो खींचने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद मेट्रो कोच के भीतर जमकर हंगामा हुआ और यात्रियों तथा CISF अधिकारी के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए CISF के उच्च अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

cisf delhi metro

मेट्रो के अंदर CISF अधिकारी और यात्रियों के बीच हाथापाई

फोन गैलरी से मिलीं महिला की तस्वीरें, बढ़ा विवाद

पुलिस और आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1:00 बजे की है। मेट्रो कोच के अंदर सफर कर रही एक महिला यात्री ने CISF अधिकारी पर बिना अनुमति उसकी तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि आरोपी अधिकारी ने शुरू में फोटो खींचने की बात से इनकार किया, लेकिन जब यात्रियों की मौजूदगी में उसका मोबाइल फोन चेक किया गया, तो उसकी फोन गैलरी में महिला की तस्वीरें मौजूद थीं।

End of Feed