Delhi News: जर्जर PG इमारतों पर गिरेगी गाज, मालिक नहीं गिराएंगे तो MCD चलाएगा बुलडोजर

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD ने दिल्ली में खतरनाक और अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को MCD ने 40 जगहों पर तोड़फोड़ की और 8 संपत्तियां सील कीं।

Delhi Building Survey: दिल्ली के सत्य निकेतन में हाल ही में हुए एक दर्दनाक इमारत हादसे के बाद MCD ने खतरनाक और अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को एमसीडी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 40 जगहों पर तोड़फोड़ (Demolition) की और 8 संपत्तियों को सील कर दिया। अब MCD सर्वे में ऐसी इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जो देखने में ही बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं। जरूरत पड़ने पर इन इमारतों को गिराया जाएगा।

delhi demolition

दिल्ली में खतरनाक इमारतों पर MCD की कार्रवाई (सांकेतिक फोटो)

MCD अधिकारियों के मुताबिक, खतरनाक इमारत के मालिक को पहले खुद इमारत गिराने का अवसर दिया जाएगा। अगर मालिक ऐसा नहीं करता है तो MCD अपने स्तर पर उन अवैध या खतरनाक इमारतों को गिराने की कार्रवाई करेगी। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक शहर में पीजी के रूप में चल रही 2,453 इमारतों की पहचान की गई है, जिनमें से 4 इमारतें खतरनाक हालत में पाई गई हैं। करीब 25 इमारतों को भारी मरम्मत की जरूरत है, जबकि 138 से अधिक इमारतों में मामूली मरम्मत की जरूरत बताई गई है। जिन इमारतों में ज्यादा मरम्मत की जरूरत है, उनके मालिकों को अपनी इमारत की मजबूती का 'स्ट्रक्चरल ऑडिट' कराकर उसकी रिपोर्ट एमसीडी के पास जमा करनी होगी। वहीं जो इमारत खतरनाक हालत में पाई गईं, उन्हें किसी तरह की राहत नहीं दी जाएगी।

End of Feed