Delhi News: जिससे मिलने गुरुग्राम गया युवराज, उसी महिला मित्र ने हत्या कर शव नाले में फेंक दिया, गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के युवराज सिंह मनचंदा की गुरुग्राम में कथित हत्या के मामले में पूर्व सहकर्मी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवरात का शव गुरुग्राम के एक नाले से मिला था।

Delhi News: दिल्ली में लाजपत नगर से एक व्यक्ति अपनी पूर्व सहगर्मी से मिलने गुरुग्राम गया और फिर कभी घर नहीं लौटा। यह कहानी 31 साल के युवराज सिंह मनचंदा की है, जो अब इस दुनिया में नहीं है। पुलिस के मुताबिक, युवराज की हत्या कर शव गुरुग्राम के एक नाले में फेंक दिया गया। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने उसकी पूर्व सहकर्मी अनन्या वत्स और उसके साथी संयम सचदेवा को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या के पीछे वित्तीय विवाद (Financial Dispute) की आशंका है। दोनों आरोपियों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Yuvraj Singh Manchanda

युवराज हत्याकांड में पूर्व सह-कर्मी सहित दो गिरफ्तार

6 सितंबर से गायब था युवराज

युवराज सिंह मनचंदा दिल्ली में सरिता विहार का रहने वाला था और एक रियल एस्टेट कंपनी में HR से जुड़ा काम करता था। परिवार के मुताबिक, 6 सितंबर को वह अपनी बहनों के साथ लाजपत नगर मार्केट में शादी की खरीदारी करने गया था। लगभग 4 बजे सभी ने गोल्डन ड्रैगन रेस्टोरेंट में खाना भी खाया।

End of Feed