BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज, Delhi LG तरनजीत सिंह संधू ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

BRICS Summit 2026: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों को VVIP रूट, सुरक्षा, ट्रैफिक और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

BRICS Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली सितंबर में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Summit) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है। इस महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

Delhi BRICS Summit 2026 Preparations

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियों में जुटी दिल्ली (चित्र: X/@LtGovDelhi)

यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बैठक के दौरान सभी प्रमुख आयोजन स्थलों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के ठहरने के स्थानों और उनके आवागमन वाले मुख्य मार्गों पर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। रोजाना के आवागमन के दौरान आम जनता को असुविधा न हो और यातायात बिना रुके चले, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को समयबद्ध योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थलों और ट्रांजिट कॉरिडोर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने पर बल दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर आपातकालीन चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस सेवाओं को तत्पर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

End of Feed