दिल्ली लक्ष्मी योजना : 17 लाख महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500, ऑनलाइन पोर्टल और रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली सरकार ने 'लक्ष्मी योजना' का पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। आज से योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के लिए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोर्टल का उद्घाटन करते हुए इसे सरकार के एक बड़े संकल्प की पूर्ति बताया। यो जना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 21 से 60 वर्ष की आयु वाली वे महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जिनके परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक है।

delhi laxmi yojana registration

दिल्ली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन पोर्टल शुरू

योजना के नियमों के अनुसार, किसी भी अन्य वित्तीय सहायता योजना या पेंशन का लाभ ले रही महिलाओं, करदाताओं, सरकारी कर्मचारियों और तीन से अधिक बच्चों वाली महिलाओं को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। इसके अलावा जिन परिवारों की वार्षिक बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

End of Feed