Delhi News: कैलाश कॉलोनी मेट्रो के पास हादसा, कई गाड़ियों को टक्कर मार दंपती को कुचला; बुजुर्ग महिला की मौत

Kailash Colony Delhi News: ल्ली में कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दंपती को कुचल दिया। इस हादसे में 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kailash Colony Delhi News: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आरोपी चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके बाद पैदल जा रहे एक दंपति को भी कुचल दिया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Accident

दिल्ली में कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा

पुलिस ने बताया कि ग्रेटर कैलाश-1 थाना पुलिस को कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी चालक ने वाहन चलाते हुए पहले कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर पैदल जा रहे एक दंपती को भी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

End of Feed