दिल्ली का मौसम (7 Mar 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी का 'अर्ली अटैक', मार्च के पहले हफ्ते में ही टूटा रिकॉर्ड; जानें अगले 10 दिनों का हाल

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7 Mar 2026: दिल्ली में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। 6 मार्च सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मार्च के पहले हफ्ते में ही पारा सामान्य से 7 डिग्री ऊपर चला गया। आइए जानते हैं आने वाले 10 दिनों में क्या रहने वाला है मौसम का हाल।

दिल्ली में आज का मौसम (7 Mar 2026): मार्च के पहले हफ्ते में ही राजधानी की गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार, 6 मार्च इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा सामान्य से सात डिग्री ऊपर जा पहुंचा। आलम यह है कि जो तापमान मार्च के अंत में होना चाहिए था, उसने महीने की शुरुआत में ही दस्तक दे दी है।

Delhi weather 1.

दिल्ली में बढ़ी गर्मी

मार्च में 'मई' जैसी तपिश

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के पिछले 30 साल के आंकड़ों (पेंटाड नॉर्मल) के लिहाज से देखें तो मार्च के पहले पांच दिनों में औसत तापमान आमतौर पर 27 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इस साल यह 34 डिग्री के पार है। यह स्थिति पिछले साल के मुकाबले काफी अलग है। 2025 में यह आंकड़ा मार्च के दूसरे हफ्ते में आया था, जबकि 2024 में तो महीने के अंत तक लोग इतनी गर्मी का इंतजार कर रहे थे। विशेषज्ञों की मानें तो मार्च 2026 पिछले दो दशकों का सबसे गर्म महीना साबित हो सकता है।

End of Feed