Delhi Weather: कड़ाके की सर्दी में फिर भीगेगी दिल्ली, दो दिन बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 Jan 2026: दिल्ली में कल से मौसम फिर यू-टर्न लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में बारिश का सिलिसला फिर से शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम (30 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बारिश का दौर थमने के बाद यहां ठंड बढ़ गई है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके कारण दिन में धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं सुबह और देर रात को कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की सर्दी के बीच एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का मौसम लौटने वाला है। राजधानी में बारिश और तेज हवाओं के साथ फरवरी की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:

Delhi Weather

सांकेतिक फोटो (AI Image)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी कहीं-कहीं देखने को मिला। आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिन में सर्द हवाओं का सिलसिला भी जारी रह सकता है। साथ ही हल्की धूप भी देखने को मिल सकती है। लेकिन आसमान में छाए बादल सूरज को ढक सकते हैं। जिससे धूप और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल देखने को मिल सकता है।

End of Feed