Delhi Weather: दिल्ली में सता रही है 50 डिग्री जैसी उमस! कूलर-पंखा सब बेअसर, जानें कब मिलेगी राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June 2026: दिल्ली-NCR में रविवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन नमी अधिक होने से यह 50.7 डिग्री जैसा महसूस हुआ।

दिल्ली में आज का मौसम (29 June 2026): दिल्लीवासियों पर गर्मी और उमस का सितम लगातार जारी है। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को उमस परेशान कर रही है। पिछले दो दिनों से राजधानी में भयंकर गर्मी महसूस हो रही है। हवा में नमी अधिक होने के कारण उसम भी भीषण पड़ रही है। जिससे कूलर की हवा भी बेअसर हो जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की रात पिछले दो सालों में जून की सबसे गर्म रातों में से एक रही। अधिक नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हुई।

Delhi Weather

दिल्ली में गर्मी से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। हालांकि अगले दो दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार रात से लेकर मंगलवार और बुधवार तक राजधानी में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन मंगलवार से इसमें धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो सकती है।

End of Feed