Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश-ओलों से बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी; अभी नहीं थमा है बरसात का दौर

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Jan 2026: दिल्ली में मंगलवार को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज भी बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली में आज का मौसम (28 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे। बारिश और तेज हवाओं के बाद ठंडक फिर से बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते दिल्ली के मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। 30 जनवरी एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत में एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से दिल्ली में 1 और 2 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी कहीं-कहीं छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में जनवरी माह के आखिरी तीन दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

End of Feed