दिल्ली का मौसम (26 Jan 2026) Delhi Weather Today: कर्तव्य पथ पर उत्सव, आसमान से इम्तिहान; गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का बदला-बदला मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 Jan 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा और ठंड रही, जबकि परेड के दौरान धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, शाम ढलते ही मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, रात से पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल।

दिल्ली में आज का मौसम (26 Jan 2026): आज सोमवार, 26 जनवरी 2026 को देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जिससे सुबह-सुबह घर से निकलने वालों को ठंड का साफ एहसास हुआ। दृश्यता कुछ इलाकों में कम रही, लेकिन हालात गंभीर नहीं रहे।

imd republic day forecast delhi weather

गणतंत्र दिवस पर बारिश का साया?

परेड के समय कैसा रहेगा मौसम

कर्तव्य पथ पर होने वाली ऐतिहासिक परेड के दौरान मौसम ने राहत दी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आसमान आंशिक रूप से साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान धूप निकलने से तापमान बढ़कर 19 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हल्की से मध्यम रफ्तार की हवाएं चलती रहेंगी, जो ठंडक और सुहावने मौसम का संतुलन बनाए रखेंगी। परेड देखने आए लोगों के लिए यह समय सबसे अनुकूल रहेगा।

End of Feed