दिल्ली का मौसम (21 Jan 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण के बीच बारिश देगी दस्तक, तेज हवाओं का भी अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Jan 2026: दिल्ली में आज आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। सुबह और देर रात को हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में दो दिन बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में आज का मौसम (21 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत बनी हुई है, लेकिन प्रदूषण का प्रकोप लगातार जारी है। राजधानी में अभी दिन के समय तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण दोपहर में गर्मी का भी एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह-शाम ठंड फिर से जोर पकड़ ले रही है। लेकिन सर्दी से यह राहत सिर्फ कुछ समय के लिए है। जल्द ही राजधानी में मौसम करवट बदलने वाला है। दिल्ली में दो दिन बाद बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना है। वहीं प्रदूषण की बात करें तो आज सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 345 दर्ज किया गया।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। बादलों की आवाजाही के चलते दिन में धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी। सुबह और देर रात को कोहरा भी छाया रह सकता है।

End of Feed